मेक्सिको : छतों को हरा-भरा करने पर संपत्ति कर में 10 प्रतिशत छूट

रोडियो फॉर्मूला की खबर के अनुसार, मेक्सिको सिटी की विधानसभा ने कानून में घर की छतों या दीवारों में घास व पौधे लगाने वाले लोगों को संपत्ति कर में 10 प्रतिशत छूट देने की अनुमति दे दी है। रेडियो स्टेशन ने बताया कि कर में छूट पाने के लिए मकान मालिकों को अपने घर के कुल क्षेत्र के एक तिहाई हिस्से को हरा-भरा करना होगा।

कानून पास कराते वक्त सांसदों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आकंड़ों को हवाला दिया, जिसके तहत एक शहर में प्रति निवासी 9 वर्ग मीटर के हरित क्षेत्रों की सिफारिश की गई है, और यह क्षेत्र करीब 15 मिनट की दूरी पर होने चाहिए।

मेक्सिको शहर और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र 2 करोड़ लोगों का घर है और यहां प्रति निवासी केवल 2.3 मीटर का ही हरित क्षेत्र है। हरित क्षेत्र द्वारा वायु प्रदूषण और हवा में प्रदूषित कणों को दूर करने में मदद करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493