मेक्सिको तूफान से 42 की मौत

मेक्सिको सिटी, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘अर्ल’ से मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

गृह मंत्रालय के तहत नागरिक सुरक्षा के राष्ट्रीय समन्वयक लुइस फेलिप प्यूंटे ने सोमवार को कहा, “हमें आधिकारिक आंकड़ा मिला है कि प्यूब्ला में 29 लोगों और वेराक्रूज में 12 लोगों की मौत हुई है। आज (सोमवार) भी हमें कई लोगों के लापता होने की खबरें मिल रही हैं।”

प्यूंटे ने कहा कि ये घटनाएं मुख्य रूप से भूस्खलनों और अनियमित बस्तियों से हुई हैं।

समन्वयक के मुताबिक, संघीय और राज्य प्रशासन और सेना रविवार से ही प्रभावित क्षेत्रों में सहायता दे रही हैं।

प्यूंटे का कहना है कि कुछ घरों तक जाना भी बेहद मुश्किल है। इनमें मध्य मेक्सिको का प्यूबला और वेराक्रूज के पहाड़ी क्षेत्र शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493