मंत्रालय ने कहा कि उसने गुजमान को इस बात से अवगत करा दिया है कि उसे प्रत्यर्पित करने के अमेरिका के टेक्सास के संघीय जिला न्यायालय के अनुरोध को उसने मंजूरी दे दी है।
गुजमान पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, सार्वजनिक स्वास्थ्य के खिलाफ अपराध, संगठित अपराध, हथियार रखने, हत्या व मनी लॉन्ड्रिंग के लिए आरोपित किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि गुजमान के पास फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों का समय है। इस बीच, अमेरिका ने आश्वस्त किया है कि गुजमान को मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा। मेक्सिको मौत की सजा के खिलाफ है।
dharmpath.com dharmpath