मेक्सिको सिटी, 3 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मेक्सिको ने स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए एक दोस्ताना मैच में जीत हासिल की।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को एस्तादियो अजाटेका स्टेडियम में खेले गए मैच में मेक्सिको ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया।
मेक्सिको ने मैच की अच्छी शुरुआत की। 13वें मिनट में जी. डोस सांतोस की ओर से किए गए गोल के दम पर टीम ने अपना खाता खोला।
इस बढ़त को मेक्सिको ने अपने अच्छे डिफेंस से दूसरे हाफ में भी बनाए रखा और अंत में स्कॉटलैंड के खिलाप 1-0 से जीत हासिल की।
रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए मेक्सिको को ग्रुप-एफ में जर्मनी, स्वीडन और दक्षिण कोरिया के साथ शामिल किया गया है।
dharmpath.com dharmpath