मेक्सिको पाइपलाइन विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 91 हुई

मेक्सिको सिटी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के हिदाल्गो प्रांत में गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेक्सिको सिटी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के हिदाल्गो प्रांत में गैसोलीन पाइपलाइन विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य के गवर्नर उमर फयाद ने सोमवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने साथ ही कहा कि घटना में घायल हुए 52 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हिदाल्गो प्रांत के लाओलिलपन में संदिग्ध लोगों ने 18 जनवरी की रात को तेल चुराने के लिए पाइपलाइन तोड़ दी थी और ईंधन इकट्ठा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिसाव स्थल पर जुट गए थे। इसके बाद पाइपलाइन में विस्फोट हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493