चुवा (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), 29 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको की महिला अंडर-20 टीम ने यहां आयोजित कॉनकाकैफ चैम्पियनशिप जीत ली।
सोमवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में मेक्सिको की लड़कियों ने अमेरिका को पेनाल्टी शूटआउट में हराते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया।
मेक्सिको की डिफेंडर मिरियम गार्सिया को टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूबल खिलाड़ी चुना गया जबकि कनाडा की जोर्डन हुएतेमा ने गोल्डन बूट खिताब जीता।
dharmpath.com dharmpath