समाचार पत्र ‘एल यूनिवर्सल’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, किशोर गर्भधारण पारंपरिक गरीब ग्रामीण समुदायों से सम्पन्न शहरी क्षेत्रों में और मेक्सिको के गरीब राज्यों से सम्पन्न राज्यों में फैल रहा है।
मेक्सिको की नेशनल ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च के विशेषज्ञ कार्लोस वेल्टियन के मुताबिक, “यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मेक्सिको में किशोर उम्र में गर्भधारण महामारी की तरह फैल रही है।”
उन्होंने कहा, “मेक्सिको की संस्कृति गर्भधारण को दोषमुक्त मानती है और इसे एक सामाजिक ओहदा देती है।”
एल यूनिवर्सल ने 13 वर्षीय गर्भवती किशोरी जोआना के कथन पर रोशनी डाली है। जोआना ने कहा, “मैं यह जानकर बेहद उत्साहित थी कि मैं मां बनने वाली हूं, क्योंकि हर महिला मां नहीं बन सकती।”
dharmpath.com dharmpath