मेक्सिको में कॉलिमा ज्वालामुखी से उठा मील भर ऊंचा धुंआ

मेक्सिको सिटी, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी मेक्सिको में कॉलिमा ज्वालामुखी से 1.5 किलोमीटर ऊंचा धुएं और राख का गुबार निकला।

मेक्सिको सिटी, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी मेक्सिको में कॉलिमा ज्वालामुखी से 1.5 किलोमीटर ऊंचा धुएं और राख का गुबार निकला।

समाचार एजेंसी एफे की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक सुरक्षा प्रमुख लुईस फेलिप पुएंटे ने बताया कि ज्वालामुखी से उठे धुएं और राख को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ट्विटर पर इसके बारे में सूचित किया गया है।

कॉलिमा ज्वालामुखी इन दिनों सक्रिय है और हाल ही में उससे तीन किलोमीटर तक की ऊंचाई का लावा निकल चुका है।

नागरिक सुरक्षा ने अपने वेब पृष्ठ पर इस ज्वालामुखी के आसपास रहने वालों के लिए हिदायतें दी हैं।

लोगों को जालिस्को में ज्वालामुखी के मुंह से 7.5 किलोमीटर और कॉलिमा राज्यों में 12 किलोमीटर के दायरे से दूर रहने और अस्थायी आश्रय लेने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों को राख निकलने की स्थिति में अपना मुंह और नाक गीले रूमाल से ढकने और जितना हो सके घर में ही रहने की सलाह दी है।

लोगों को पीने के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए उसे ढक कर रखने और छतों को ढहने से बचाने के लिए उनसे राख हटाने को कहा गया है।

कॉलिमा ज्वालामुखी मेक्सिको का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493