मेक्सिको में खेलेंगे टेनिस लेजेंड मैक्नरो

मेक्सिको सिटी , 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जॉन मैक्नरो पांच अन्य पूर्व टेनिस खिलाड़ियों के साथ एटीपी चैम्पियंस टूर इवेंट में खेलेंगे।

इस टूर्नामेंट इस महीने में मोंटेरे के उत्तरी क्षेत्र में स्थित शहर में आयोजित होगा। इसमें मैक्नरो के साथ दिग्गज खिलाड़ी पेटे सैंप्रास भी होंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार मैक्नरो के साथ 14 ग्रैंड स्लैम विजेता अमेरिका के पीट सैंप्रास भी 27 से 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में स्वीडन के मैट्स विलेंडर और थॉमस एंक्विस्ट, फ्रांस के हैनरी लेकांटे और आस्ट्रिया के थॉमस मस्टर भी शामिल होंगे।

आयोजकों ने कहा कि एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट भी उसी सप्ताह मोंटेरे में आयोजित होगा।

मैक्नरो ने अपने करियर में 77 एकल खिताब जीते हैं, जिसमें तीन विबंलडन और चार अमेरिकी ओपन खिताब शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493