मेक्सिको में जांचकर्ताओं ने लुप्तप्राय कछुओं के मरने की जांच शुरू की

फेडरल अटॉर्नी के ऑफिस फॉर इंवायरमेंटल प्रोटेक्शन (प्रोफेपा) ने कहा कि उनके जांचकर्ताओं को 14 जून को मरिसम्स नकिऑनेल्स बायोस्फीयर रिजर्व के अंदर आने वाले पोजो डे हिग्युअर्स एवं नोविलेरो समुद्रतट से कछुओं के अवशेष मिले थे। इनकी पहचान ओलिव रिडले समुद्री प्रजाति के कछुओं के रूप में हुई।

विशेषज्ञओं को संदेह है कि कछुओं की मौत इलाके में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों के चलते हुई। संघीय कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रिपोर्टों में कहा गया है कि मछुआरों ने एक किलोमीटर लंबे गिल नेट या गिल जाल का उपयोग किया था।

मेक्सिको के पर्यावरण मंत्रालय ने ओलिव रिडले समुद्री कछुओं को शिकार, उनके आवास की क्षति एवं अन्य वजहों से घटती उनकी संख्या के चलते लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में संरक्षित किया हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493