मेक्सिको में पुलिस का हेलीकॉप्टर गिराया गया, 4 मरे

मेक्सिको सिटी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के मिकोआकैन राज्य में अपराधियों ने एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जिसमें तीन पुलिस अधिकारियों और हेलीकॉप्टर के पायलट की मौत हो गई।

मिकोआकैन के गवर्नर सिल्वानो ऑरीवोल्स ने ट्वीट कर बताया कि हेलीकॉप्टर अपाटजिंगान क्षेत्र में एक अभियान पर जा रहा था, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है।

सीएनएन ने गवर्नर के हवाले से कहा कि यह ऑपरेशन अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया गया था।

मिकोआकैन में मादक पदार्थो के तस्करों तथा सुरक्षा बलों के बीच कई बार झड़पें व संघर्ष हुई हैं।

सीएनएन के अनुसार, मई 2015 में हुए मुठभेड़ में 42 बंदूकधारी मारे गए थे। इसमें एक पुलिसकर्मी की भी जान गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493