मेक्सिको में पुलिस पर हमला, 43 मरे

मेक्सिको, 23 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको के मिचोआकेन राज्य में शुक्रवार को एक सशस्त्र समूह और संघीय पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में 43 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकार के सुरक्षा कैबिनेट ने बताया कि सशस्त्र समूह ने तनहुआतो शहर में एजेंटों पर हमला किया।

शुरुआती पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 43 लोगों की मौत हुई, लेकिन कहा जा रहा है कि मारे गए सभी लोग बंदूकधारी थे।

मिचोआकेन के गवर्नर सेल्वाडोर जारा ने कहा कि जब तक प्रशासन घटना के बारे में स्पष्टीकरण नहीं कर देता, तब तक वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई थी जब संघीय अधिकारियों ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की।

सुबह हुई झड़प विस्टा हरमोसा क्षेत्र में जलिस्को राज्य की सीमा पर तिनजा डी वर्गास समुदाय के पास एक राजमार्ग के पास हुई। बाद में मिचोआकेन और जलिस्को दोनों जगह हिंसा भी भड़की।

स्थिति का जाएजा लेने के लिए सुरक्षा कैबिनेट के सदस्यों ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के संबंध में पूर्ण रिपोर्ट शाम तक आने की उम्मीद है।

मीडिया रपटों के मुताबिक, यह हमला जलिस्को के न्यू जनरेशन गिरोह ने करवाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493