मेक्सिको में मेयर उम्मीदवार की हत्या में 28 गिरफ्तार

मेक्सिको सिटी, 26 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के ओकाम्पो के पुलिसबल के सभी 28 सदस्यों को मेयर के पद के उम्मीदवार की हत्या के बाद हिरासत में ले लिया गया।

मिचोआकान के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने सोमवार को कहा कि नगरपालिका पुलिस को इस संगठित अपराध में संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। इसमें पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं।

ओकाम्पो के मेयर के पद के लिए चुनाव लड़ रहे फर्नाडो एंजेलेस की 21 जून को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वह पीआरडी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, जांचकर्ताओं ने सभी 28 आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

देश में राष्ट्रपति और आम चुनाव एक जुलाई को होने हैं।

मिचोआकान में अब तक मेयर पद के तीन उम्मीदवारों की हत्या की जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493