मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

मेक्सिको, 3 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको में राजमार्ग पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में पांच लोगोंे की मौत हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को यह जानकारी दी कि राजधानी मेक्सिको सिटी और क्वे रेटेरो राज्य को आपस में जोड़ने वाले राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राज्य की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख गेराडरे क्वि रार्ते पेरेज ने संवाददाताओं को बताया कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की और इस क्रम में विमान में आग लग गई।

विमान में सवार मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विमान ने किस स्थान से उड़ान भरी थी और किस ओर जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493