मेक्सिको में समुद्र तट पर विवाह करेंगी ईवा लोंगोरिया

लॉस एंजेलिस, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया और उनके मंगेतर जोस एंटोनियो बैस्टन ‘पेपे’ इस साप्ताहांत मेक्सिको में समुद्र तट पर विवाह बंधन में बंधेंगे।

लॉस एंजेलिस, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया और उनके मंगेतर जोस एंटोनियो बैस्टन ‘पेपे’ इस साप्ताहांत मेक्सिको में समुद्र तट पर विवाह बंधन में बंधेंगे।

वेबसाइट ‘राडार ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

हालांकि लोंगोरिया ने इस खबर का अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह ‘अपने सपनों के राजकुमार से आखिरकार शादी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’

एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, “वह पूरे सप्ताह बेहद उत्साहित नजर आईं। उनके सभी करीबी लोगों को पेपे पसंद हैं और वे मानते हैं कि वह ईवा के लिए बिल्कुल सही हैं।”

लोगोंरिया ने मंगलवार को अपनी शादी का संकेत दिया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर यहां सजते-संवरते हुए अपनी एक वीडियो साझा की थी।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कान्स के बाद सौंदर्यवर्धन करा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493