मेक्सिको सिटी, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के दक्षिण में शनिवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अधिकारी नुकसान का आंकलन करने में लगे हुए हैं। मेक्सिकों के भूकंप चेतावनी प्रणाली ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, यह भूकंप सालिना क्रूज से 123 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में आया। सालिना क्रूज ओक्साका राज्य में मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर स्थित है।
इस नवीनतम भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।
यह भूकंप पूर्व के 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के चार दिनों बाद आया है, जिसमें 292 लोग मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath