मेक्सिको सिटी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको की संघीय पुलिस ने एक जहाज को जब्त किया है, जिसमें 7.6 करोड़ डॉलर के 120 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन था।
यह जहाज आस्ट्रेलिया जा रहा था।
राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग (सीएनएस) ने कहा कि यह मालवाहक जहाज गुरुवार को हवाईअड्डे पर वस्तुओं के आयात-निर्यात लोडिंग क्षेत्र में पाया गया।
सीएनएस के अनुसार, कार्बन पेपर एल्यूमिनियम और पारदर्शी प्लास्टिक से बने सौ पैकेज में लगभग 120 किलोग्राम दानेदार सफेद पाउडर मिला, जो संभवत: मेथाम्फेटामाइन लग रहा था।
यह मादक पदार्थ कंप्यूटर उपकरण पैकेजों में छिपाकर रखे गए थे।
dharmpath.com dharmpath