मेक्सिको सिटी : घर में लगी आग में 7 बच्चे मरे

मेक्सिको सिटी, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी के इजतापलापा स्थित एक घर में लगी आग में सात बच्चों की मौत हो गई।

मेक्सिको सिटी, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी के इजतापलापा स्थित एक घर में लगी आग में सात बच्चों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग पांच बजे बुएनाविस्टा के पास सीमेंट के बने घरों के बीच बनी झोपड़ी में लगी।

इजतापलापा के अभियोजक जोस एंटोनियो एस्कोबार ने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र दो से 13 साल के बीच है जिनमें पांच सगे भाई-बहन व एक कजिन है। इसके साथ ही मृतकों में बच्चों की देखभाल करने वाला भी शामिल है जो खुद भी नाबालिग था।

इन सभी का शव दमकलकर्मियों ने बरामद किया।

घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता काम के लिए बाहर गए थे।

आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493