मेगन फॉक्स एक बार फिर ‘न्यू गर्ल’ में

लॉस एंजिलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन फॉक्स अपनी रीगन की भूमिका में एक बार फिर वापस आ रही हैं। उन्होंने अमेरिकन सिटकॉम टेलीवीजन सीरीज ‘न्यू गर्ल’ की आठ कड़ियों में काम करने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

ईऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीया अदाकारा फिलहाल अपने पति ऑस्टीन ग्रीन के तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वे बच्चे को जन्म देने के बाद इस सीरिज की शूटिंग में शामिल होंगी।

‘न्यू गर्ल’ सीरीज में फॉक्स के हिस्सा लेने से इस सीरियल में किसी बड़े सितारे का प्रवेश हुआ है और इसका पाचवां सीजन आने वाला है। इसमें मुख्य भूमिका जोए देसचेनेल निभा रही हैं। वहीं वह भी फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं।

गर्भावस्था के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “गर्भवती होना सुखद है। मैं काफी खुश और स्वस्थ हूं। अब किसी चीज की तृष्णा नहीं है।”

हालांकि उनकी गर्भवती होने की खबर कइयों के लिए एक झटका था, क्योंकि इसकी घोषणा पिछले महीने ही की गई, जब उन्होंने अपने पति से तलाक लेने की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493