मेगन मार्कल के शो ‘सूट्स’ का अमेरिका में प्रसारण समाप्त

लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन मार्कल के टेलीविजन शो ‘सूट्स’ का सातवां सीजन बुधवार को अमेरिका में समाप्त हो गया।

इस शो में रेचल जेन के किरदार में मेगन आखिरी बार दिखाई दीं।

बीबीसी के मुताबिक, मेगन मार्कल 19 मई को विंडसर कैसल में एक समारोह में प्रिंस हैरी से शादी करने जा रही हैं। इस शादी में 600 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

जिस समय इस जोड़े की सगाई का ऐलान हुआ। मेगन (36) ने कहा था कि वह अपने जीवन के नए अध्याय के लिए अपना ऐक्टिंग करियर छोड़ रही हैं।

शो के आखिरी एपिसोड ‘गुड बाय’ में मार्कल के किरदार रेचल की शादी उनके प्रेमी माइक रॉस से हो जाती है, जिसे पैट्रिक जे एडम्स ने निभाया है। शो का आखिरी एपिसोड भारत में गुरुवार को कॉमेडी सेंट्रल पर प्रसारित होगा।

मार्कल की ऑनस्क्रीन शादी उतनी ग्लैमरस नहीं रही जितनी उनकी वास्तविक जीवन में होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493