लॉस एंजेलिस, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की मंगेतर मेगन मार्केल का गहरा जामुनी रंग का लेदर बैग बिक गया है।
मेगन इस हैंडबेग के साथ नजर आईं थी और इसके कुछ ही घंटों के भीतर यह बिक भी गया।
यह बैग स्ट्राथबेरी ब्रांड का है, जिसे 2013 में लियने हंडलबी और उनेक पति गाइ ने लांच किया था। इस स्कॉटिश ब्रांड के प्रवक्ता ने समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ को बताया, “यह हमारे लिए शानदार बात है, यह वास्तव में बहुत बड़ी बात है।”
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, जब हंडलबी ने मार्केल को पर्स भेजने का फैसला किया था, उस समय राजकुमार हैरी के साथ उनकी सगाई की घोषणा नहीं हुई थी।
प्रवक्ता ने बताया, “यह एक शानदार सरप्राइज था और वास्तव में हम उत्साहित हैं। हम अचानक बेहद व्यस्त हो गए हैं। ”
dharmpath.com dharmpath