मेघना संग काम करने को लेकर भवानी अय्यर रोमांचित

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘राजी’ की पटकथा लेखिका भवानी अय्यर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर बनने वाली अगली फिल्म के लिए फिल्मकार मेघना गुलजार के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

भवानी ने आईएएनएस को बताया, “मैं एक बार फिर अपनी प्रिय दोस्त मेघना गुलजार के साथ हमारी अगली फिल्म में काम कर रही हूं, जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।”

उन्होंने कहा कि यह एक शानदार विषय है, जो उन्हें कहानी लिखने के दौरान सीमाओं से परे जाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना प्रमुख थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493