मेघन मर्कल हुईं गर्भवती

लंदन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघन मर्कल गर्भवती हैं और कहा जा रहा है कि वे प्रिंस हैरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

लंदन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघन मर्कल गर्भवती हैं और कहा जा रहा है कि वे प्रिंस हैरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

ओकेमैगजीन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सूट्स’ की अभिनेत्री तीन महीनों से गर्भवती हैं।

एक सूत्र ने बताया, “यह कहना अनापेक्षित होगा कि बिना शादी के इस बच्चे से शाही परिवार की बदनामी हो सकती है। लेकिन हैरी और मेघन घर बसाने को लेकर काफी उत्सुक हैं। यह जितनी जल्दी हो उतना अच्छा।”

सूत्र ने कहा कि ब्रिटेन के 33 वर्षीय प्रिंस इससे खुश कम परेशान ज्यादा होंगे। हालांकि इससे शाही परिवार कहीं ज्यादा परेशान होगा।

कहा जा रहा है कि इस जोड़े ने इस खुशखबरी की सूचना क्वीन को दे दी है।

सूत्र ने बताया, “माना जाता है कि, यह खबर सुनकर उन्होंने दो टूक कह दिया कि यह ‘एक सबसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति’ है। लेकिन वे हमेशा उनकी मदद करती रहेंगी। अब यह उन पर है कि वे शाही सलाहकारों से चर्चा करें कि इस चौंकाने वाली खबर के बाद स्थिति को कैसे संभाला जाए और क्या शादी की तारीख तय की जाए।”

मर्केल लंदन में बसने जा रही हैं और ‘सूट्स’ के सीजन 7 की शूटिंग निपटाकर वह स्थायी रूप से इसे ही अपना ‘नया घर’ बनाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493