मेघन मार्कले की होने वाली भाभी गिरफ्तार

लॉस एंजलिस, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघन मार्कले के सौतेले भाई थॉमस मार्कले की मंगेतर डार्लिन ब्लॉन्ट को अपने साथी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टीएमजी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि ब्लॉन्ट को 31 दिसंबर को शराब के नशे में झगड़ा करने के आरोप में ओरेगोन से गिरफ्तार किया गया है।

ब्लॉन्ट पर वर्ष 2018 शुरू होने के चार घंटे के भीतर चौथी डिग्री की प्रताड़ना देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

मेघन मई में प्रिंस हैरी से शादी करने के लिए तैयार हैं। मेघन और थॉमस के पिता एक ही थे, लेकिन अब वह एक-दूसरे के करीब बिल्कुल नहीं हैं।

थॉमस ने कहा कि उन्होंने मेघन को वर्ष 2011 के बाद से नहीं देखा है। मेघन ‘सूट्स’ में अपना किरदार निभाने के लिए 2011 में चली गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493