मेघन मार्कले ने प्रिंस हैरी पर चुप्पी साधी

ऑस्टिन, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेघन मार्कले ने एक कार्यक्रम में प्रिंस हैरी के साथ अपने संबंधों की अफवाहों के बारे में बात करने से मना कर दिया।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, मेघन रविवार को एक टेलीविजन महोत्सव में ‘सूट्स’ के अपने सह-कलाकारों के साथ शामिल हुईं थी। इस उनसे उनके संबंधों के बारे में सवाल किया गया।

उनसे पूछा गया कि क्या उनकी हैरी के साथ शादी करने की योजना है, इस पर वह केवल मुस्कुराईं लेकिन कुछ कहा नहीं।

इस महोत्सव में मेघन लाल फूलों के प्रिंट वाली क्रीम रंग के परिधान में नजर आईँ।

उन्होंने इस दौरान अपनी भविष्य योजनाओं पर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।

‘सूट्स’ के सातवें सीजन को भारत में कॉमेडी सेंट्रल पर 12 जुलाई से प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493