मेडागास्कर में तूफान ‘इनावो’ से 6 मरे

तूफान ने मंगलवार को देश के उत्तरी तट पर दस्तक दी थी। राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन (बीएनजीआरसी) कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मेडागास्कर में लगभग 305 घर बाढ़ में बह गए हैं।

देश के पूर्वी क्षेत्र अनालानजिरोफो बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां बाढ़ से 7,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

शिक्षा मंत्रालय के संपर्क कार्यालय के मुताबिक, देश के सभी स्कूलों को बुधवार और गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया गया है और अब विद्यार्थी शुक्रवार से दोबारा स्कूल जा सकेंगे।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई, और दो स्कूल नष्ट हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493