मेडागास्कर में लारी नदी में गिरी, 45 मरे

अंटानानारिवो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मेडागास्कर शहर में लोगों को लेकर शनिवार को एक शादी समारोह में जा रही लॉरी एक पुल से नदी में गिर गई और इस दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।

अंटानानारिवो, 28 जनवरी (आईएएनएस)। मेडागास्कर शहर में लोगों को लेकर शनिवार को एक शादी समारोह में जा रही लॉरी एक पुल से नदी में गिर गई और इस दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में नवविवाहित भी शामिल हैं।

यह दुर्घटना मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो के उत्तरपूर्व 90 किलोमीटर दूर स्थित अंजोजोरोब शहर में घटी। लॉरी में 70 लोग सवार थे, जो मनानारा नदी में गिर गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अंजोजोरोब के मेयर लोवा अंद्रियामनंतसोआ ने फोन पर बताया, “दुर्घटना में नौ बच्चों सहित 45 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए।”

अंद्रियामनंतसोआ ने कहा, “दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है, क्योंकि चालक की भी मौत हो गई है। अधिकांश की मौत पानी में दम घुटने से हो गई।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493