लिन, स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब मेड्रिड के लिए गोल दागने वाले वाले चीन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
मेड्रिड की जीत के बाद चीन में ट्विटर के बराबर माने जाने वाले वीबो सोशल साइट में लिन ने लिखा , “रियल मेड्रिड के लिए यह मेरा पहला गोल था। मेरे लिए यह सबसे अच्छा दिन रहा और मेरा समर्थन करने वालों को बहुत-बहुत शुक्रिया।”
लिन ने पिछले महीने एशियान अं़डर-19 चैम्पियनशिप क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में डीपीआर कोरिया को 3-0 से हराने के लिए चीन की अंडर-19 टीम की मदद की थी।
मेड्रिड क्लब ने जुलाई में लिन के साथ तीन लाख यूरो का एक पांच साल का करार किया। क्लब काफी समय से चीन के खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी स्पेनिश क्लब में रुचि नहीं दिखा रहे थे। ऐसे में चीन की अंडर-19 टीम से लिन के साथ मेड्रिड का करार एक जीत के तौर पर सामने आया है।
स्लोवाकिया में अप्रैल में अंडर-19 राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान लिन ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के जरिए शीर्ष फुटबाल क्लबों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था और कुछ यूरोपीय क्लबों ने लिन के साथ करार करने की कोशिश भी की थी। जिसके बाद आखिरकार लिन ने मेड्रिड के साथ करार किया।
dharmpath.com dharmpath