मेड्रिड, बार्सिलोना का मैच बटोरेगा सबसे ज्यादा सुर्खियां

पेरिस में ‘दाएश’ द्वारा 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद इस मैच के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं, लेकिन इससे मैच देखने स्टेडियम में आने वाले 78, 000 समर्थकों में कोई कमी नहीं होगी।

बीबीवीए लीग सूची में बार्सिलोना 27 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि रियल मेड्रिड 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

शनिवार को होने वाले मुकाबले में अगर मेड्रिड जीत दर्ज करने में कामयाब होता है, तो वह लीग सूची में बार्सिलोना को पछाड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

स्पेन में मेड्रिड और बार्सिलोना के साथ-साथ कई अन्य और मुकाबलों भी होंगे। रविवार को लीग सूची में 13 अंकों के साथ 13वें स्थान पर काबिज इस्पेनॉल का मुकाबला 9 अंकों के साथ 17वें स्थान पर स्थित मलागा से होगा।

दूसरी ओर, पांचवें स्थान पर काबिज विला रियल का मुकाबला एबर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493