मेड्रिड मास्टर्स : शीर्ष वरीय पुरुष क्वार्टर फाइनल में

मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविक, मौजूदा चैम्पियन ब्रिटेन के एंडी मरे और घरेलू स्टार राफेल नडाल यहां जारी मेड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

जोकोविक ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता अगुत को 6-2, 6-2 से हराया। यह मैच 68 मिनट चला।

मरे ने फ्रांसके गिलीज सिमोन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। मरे ने सिमोन को 6-2, 6-2 से हराया।

स्टार नडाल ने धीमी शुरुआत की लेकिन वह अमेरिका के सैम क्वेरी को हराकर अंतिम-8 दौर में पहुंचने में सफल रहे। नडाल ने एक घंटे 10 मिनट में क्वेरी को 6-4, 6-2 से हराया।

स्पेन के एक अन्य दिग्गज डेविड फेरर हालांकि हार गए हैं। फेरर को चेक गणराज्य के थामस बेरडिक ने 7-6, 7-5 से हराया।

जापान के केई निशिकोरी भी अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। निशिकोरी ने फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को 6-4, 7-5 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493