मेदिना ने मेरे अंदर के इंसान को बदल दिया : अदनान सामी

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड गीतकार-संगीतकार अदनान सामी का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी मेदिना सामी खान के लिए खरीदारी करना बहुत पसंद है और उनके जीवन में मेदिना के आने से एक व्यक्ति के तौर पर उनका जीवन बदल गया है।

सामी ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा, “मदीना के जन्म ने सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, कहीं ना कहीं मेरा जीवन भी बदल दिया है। मैं बदल गया हूं। मैं उसके लिए लगातार खरीदारी करना पसंद करता हूं। मैं छोटी बच्चियों के नवीनतम फैशन पर ध्यान देता हूं और उसके अनुसार उसकी ड्रेस खरीदता हूं।”

गायक ने कहा, “मुझे बताया गया था कि बेटियां विशेष होती हैं और पिता-बेटी का संबंध बहुत अलग होता है। मेदिना के मेरे जीवन में आने से पहले मुझे नहीं पता था कि जीवन इतना अविश्वसनीय है।”

मेदिना का जन्म 10 मई, 2017 को हुआ था।

गायक इन दिनों म्यूजिक रिएलिटी शो ‘द वॉइस’ पर प्रतिभाओं को निखारने में लगे हैं। यह शो तीन फरवरी से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493