मेरा कभी करियर नहीं रहा : शेखर कपूर

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर ख्याति प्राप्त भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर का कहना है कि उनका कभी करियर नहीं रहा और जीवन उनके लिए हमेशा एक रोमांचक यात्रा रही है।

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर ख्याति प्राप्त भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर का कहना है कि उनका कभी करियर नहीं रहा और जीवन उनके लिए हमेशा एक रोमांचक यात्रा रही है।

कपूर ने एक ट्रोलर के प्रश्न के जवाब में यह कहा, जिसने उनसे पूछा था कि क्या उनके करियर में कुछ बचा है?

इस पर उन्होंने कहा, “मेरा कभी करियर नहीं रहा। मैंने 24 की उम्र में ही इस शब्द को हटा दिया था और लंदन में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में सफल करियर से दूर चला गया था। तब से मेरा जीवन एक रोमांचक यात्रा रहा है और हमेशा रहेगा। इस यात्रा में मैंने फिल्म निर्माण समेत कई चीजें की हैं।”

कपूर को हिंदी और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा दोनों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493