मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले महीने घुटने में चोट के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि अब उनका घुटना पहले से बेहतर हालत में है।
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले महीने घुटने में चोट के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि अब उनका घुटना पहले से बेहतर हालत में है।
अरशद ने ट्वीट किया, “10 दिनों से लगातार हर सुबह अल्ट्रा साउंड, फिजियो थेरेपी चल रही है। सो नहीं पा रहा..ढेर सारा दर्द, लेकिन मेरा घुटना काफी बेहतर हालत में है।”
पिछले महीने एक नृत्य के दृश्य की शूटिंग करते समय अरशद का घुटना चोटिल हो गया था।
उन्होंने आईएएनएस को बताया था कि उनके घुटने का इलाज चल रहा है। टैंगो डांस करते समय उनके घुटने में चोट लग गई थी और उन्हें दो सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई।
dharmpath.com dharmpath