लॉस एंजेलिस, 1 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री कैथरीन हीगल का मानना है कि उनका जीवन ‘पूर्ण’ नहीं है, लेकिन जब वह युवा थीं तो हमेशा ‘पूर्णता के लिए प्रयास’ करती रहती थीं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हीगल को पति जॉश कैली से दो बेटी नालेघ व अडालेड और बेटा जोशुआ हैं। उनका कहना है कि पूर्णता अब उनके लिए वास्तविक लक्ष्य नहीं रह गया है।
हीगल ने ‘क्लोजर’ पत्रिका को बताया, “जीवन पूर्ण नहीं है। माता-पिता बनना पूर्णता से बेहद दूर है, लेकिन हम सभी इसका अनुसरण करने की कोशिश करते हैं। जब मैं छोटी थी तो पूर्णता के लिए प्रयास किया करती थी।”
उन्होंने कहा, “जब मैं काम कर रही होती हूं तो अपने परिवार से दूर होती हूं और जब मैं अपने परिवार के साथ होती हूं तो काम से खुद को दूर रखने का फैसला मेरा होता है।”
dharmpath.com dharmpath