मेरा पसंदीदा क्लब है बार्सिलोना : पेले

लंदन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के महानतम फुटबाल खिलाड़ी माने जाने वाले पेले ने कहा है कि स्पेन का क्लब बार्सिलोना उनका सबसे पसंदीदा क्लब है क्योंकि यह उनके जमाने की ब्राजीली टीम से खेल की शैली के लिहाज से काफी करीब है।

पेले ने कहा कि उन्हें बार्सिलोना की ओर से खेलना पसंद होता और वह लियोनेल मेसी, नेमार और लुइस सुआरेज जैसे दिग्गजों के साथ खेलकर खुश होते।

पेले ने कहा, “आज बार्सिलोना मेरा पसंदीदा क्लब है। मैं इसके लिए खेलना चाहता। इसकी शैली मेरे जमाने की सांतोस और ब्राजीली टीम से मिलती है। बिल्कुल एक जैसी शैली थी दोनों की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493