लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल के दिग्गज कोच आर्सेन वेंगर का मानना है कि इस सत्र के अंत में क्लब के साथ उनका करार समाप्त होने के बाद भी वह किसी अन्य यूरोपीय टीम से ही जुड़े रहेंगे।
‘ईएसपीएन’ के अनुसार, स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ गुरुवार को यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले दौर के मुकाबले से पहले वेंगर ने कहा कि यह मैच यूरोपीय फुटबाल टूर्नामेंट में उनका अंतिम मैच नहीं होगा क्योंकि वह यूरोप की ही किसी अन्य टीम से जुड़ेंगे।
आर्सेन वेंगर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह मेरा आखिरी मैच नहीं होगा। मेरे विचार में जिन लोगों ने यूरोप में खेला है, उनकी सूची में मेरा नाम ऊपर है। इसलिए मेरा लक्ष्य यूरोप में ही खेलना है।”
वेंगर ने यह भी माना कि वह इस सत्र के अंत में ब्रेक लेंगे लेकिन पूरे वर्ष फुटबाल से दूर रहना उनके लिए मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा, “मैं इस पर विचार करने के लिए खुद को थोड़ा समय दूंगा कि मैं अपनी जिंदगी के साथ आगे क्या करुं गा। मैं पहले कभी 365 दिनों का ब्रेक नहीं लिया। हमारे क्षेत्र में इतना बड़ा ब्रेक कभी नहीं मिलता।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं यह नहीं जानता कि मुझे इसकी कितनी लत लगी है। मेरे लिए यह ऐसा है कि मैं हर सप्ताह रूसी रोलेट खेलता हूं लकिन मेरे पास अब बंदूक नहीं है। इसलिए मैं यह देखना चाहूंगा कि कब तक मुझे उस बंदूक की याद आती है।”
dharmpath.com dharmpath