मेरा स्टाइल बहुत सादा : अनुष्का

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनका स्टाइल बहुत ही सादा है। उन्हें आरामदायक और आसानी से पहने जा सकने वाले कपड़े पसंद हैं।

अनुष्का (26) ने अपने स्टाइल के बारे में आईएएनएस को बताया, “मैं अपने स्टाइल को अनौपचारिक व आम कहती हूं। यह आरामदायक व सुलभ है। मेरे लिए परिधानों का आरामदायक होना और मुझे उन्मुक्त महसूस कराना बहुत जरूरी है।”

अनुष्का को लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ब्रांड ‘कोड’ के महिला परिधानों की ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

अनुष्का को हैंड बैग खरीदने का चस्का है। वह मानती हैं कि स्टाइल व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक पहलू है।

उन्होंने कहा, “मेरी नजर में स्टाइल एक व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक पहलू है। यह एक तरह की आत्म अभिव्यक्ति है, जो बहुत निजी होती है। यह आपके मूड व आपके व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493