मेरा स्टाइल वेंगर, एलेक्स से अलग है : वान गाल

मैनचेस्टर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्

टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के प्रबंधक लुईस वान गाल ने कहा कि वह ओल्ड ट्रेफोर्ड के दिग्गज एलेक्स फेरगुसन और आर्सेनल के बॉस आर्सेने वेंगर के मुताबिक काफी अलग प्रबंधक हैं।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार गाल ने कहा, “मैं अपने लक्ष्य तय करता हूं और मैं काफी खुशनसीब था कि कई क्लब और राष्ट्रीय टीमें मुझे शामिल करना चाहती थीं। मुझे लगता है कि आर्सेने और एलेक्स काफी अलग हैं।”

वेंगर लगभग 19 सालों तक आर्सेनल के प्रबंधक रहे, लेकिन गाल ने कहा कि वह शब्दों पर कायम रहने वाले इंसान हैं और वह सन्यास लेंगे।

युनाइटेड के प्रबंधक ने कहा, “मैं हमेशा से अधिक चाहता था। मैं पहले से ही अपने लक्ष्य तय कर लेता था। यह वहीं चीज है, जो मैं अब कर रहा हूं।”

गाल ने कहा, “मैं सन्याल लूंगा। मैं जो कहता हूं, वहीं करता हूं। मैंने हमेशा से ही अपने लक्ष्य बनाए हैं और मुझे लगता है कि मैंने अपना आखिरी लक्ष्य भी तय कर लिया है।”

इंग्लिश प्रीमियर लीग में रविवार को मैनचेस्टर युनाइटेड का मुकाबला आर्सेनल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493