मेरी आगामी फिल्में सभी को चौंका देंगी : तमन्ना

चेन्नी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इस साल एक के बाद एक तीन बड़ी हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनकी आगामी फिल्में सभी को चौंका देंगी।

तमन्ना ने आईएएनएस से कहा, “दुर्भाग्य से, मैं अपनी आगामी फिल्मों के बारे में अभी बात नहीं कर सकती, लेकिन मुझे यकीन है कि उनकी घोषणाएं सभी को चौंका देंगी। प्रशंसकों सहित बहुत से लोग मेरी आने वाली फिल्मों के बारे में जानकर खुश होंगे।”

इस साल उनकी फिल्म ‘धर्म दुरई’ और ‘देवी’ में उनके अभिनय ने सभी को चौंका दिया था। ‘थोझा’ भी काफी सफल रही।

सफलता के बारे में पूछे जाने पर तमन्ना ने कहा, “मैं बड़ी हिट और फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही हूं। पिछले कुछ वर्षो में मैंने महसूस किया है कि फिल्म की सफलता पूरी टीम पर निर्भर करती है। सफलता से मुझपर कोई दवाब नहीं आता, बल्कि यह मुझे और अधिक अच्छी विषय-वस्तु वाली फिल्में चुनने के लिए प्रेरित करती है।”

वर्तमान में वह सिंबू अभिनीत एक तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493