मेरी आवाज अक्षय पर सबसे ज्यादा जंचती है : जुबीन नौटियाल

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। पाश्र्वगायक जुबिन नौटियाल का कहना है कि उन्होंने सलमान खान, ऋतिक रोशन सहित कई कलाकारों के लिए गाने गाए हैं, लेकिन उनकी आवाज सबसे ज्यादा अक्षय कुमार पर जंचती है।

नौटियाल ने अपने बयान में कहा, “मैंने अक्षय कुमार, आदित्य रॉय कपूर, ऋतिक रोशन, सलमान खान और कई सितारों के लिए कई फिल्मों में गाने गाए हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मेरी आवाज सबसे ज्यादा अक्षय कुमार पर जंचती है।”

गीत ‘जिंदगी कुछ तो बता’ के गायक ने यहां कुर्ला में ‘हंगामा स्पॉटलाइट’ कार्यक्रम में प्रस्तुति के दौरान अपने विचार साझा किए।

नौटियाल ने संगीत जगत में फिल्म ‘सोनाली केबल’ (2014) के गीत ‘एक मुलाकात’ से आगाज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493