‘मेरी आवाज सुनो’ दिल्ली के सिरी फोर्ट में

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली दूरदर्शन केंद्र 22 नवंबर (रविवार) को यहां के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में संगीत व नृत्य पर आधारित कार्यक्रम ‘मेरी आवाज सुनो’ का दूसरा चरण आयोजित करने जा रहा है। इसमें कुछ खास प्रतिभागी हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय युगल गीत गाएंगे।

दिल्ली दूरदर्शन केंद्र ने हाल ही में मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार और मन्ना डे के गाए हिंदी सिनेमा के गीतों पर आधारित कार्यक्रम ‘मेरी आवाज सुनो’ का पहला चरण आयोजित किया था, जिसे जनता से काफी सराहना मिली थी। इसका अगला चरण कुछ अलग और अनूठा होने वाला है, क्योंकि इसमें केवल शारीरिक तौर से अक्षम कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे।

पहले दौर का ऑडिशन दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सभागार में 25 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें देशभर से 117 गायक और 12 नर्तक शामिल हुए थे। इस बार प्रस्तुति के लिए 22 गायकों और चार नर्तकों को चुना गया है।

इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिग विश्व विकलांग दिवस के मौके पर तीन दिसंबर को डीडी नेशनल और डीडी भारती चैनलों पर प्रसारित होगा।

इस कार्यक्रम की योजना दिल्ली दूरदर्शन केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. महेश जोशी ने बनाई है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दूरदर्शन की विकलांगों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाएगी। यह अनूठा शो होगा, इससे पहले इस तरह का कोई शो नहीं हुआ है। इसमें देशभर के विकलांग गायकों और नर्तकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493