‘मेरी आवाज ही पहचान है’ की कहानी लिख रहीं भवानी

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टेलीविजन पटकथा लेखिका भवानी अय्यर को आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ की कहानी लिखने के लिए चुना गया है।

‘ब्लैक’, ‘गुजारिश’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों के लेखन के लिए जानी जाने वाले भवानी ने छोटे पर्दे पर भी अपना यह हुनर दिखाया है। उन्होंने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर के धारावाहिक ‘एवरेस्ट’ का भी लेखन किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, “धारावाहिक ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ लिखना बेहद खुशी और सम्मान की बात है। जब इसकी कहानी की रूपरेखा के साथ इसके लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मुझे यह करना ही था। इसकी टीम उन बेहतरीन टीमों में से एक है, जिनके साथ मैंने अब तक काम किया है।”

भवानी ने यह भी कहा कि उन्होंने धारावाहिक का हिस्सा बनकर उसके हर लम्हें का मजा उठाया।

धारावाहिक सात मार्च से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493