मेरी जिंदगी पर प्रिंस का गहरा प्रभाव था : पद्मा

न्यूयॉर्क, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरमॉडल-अभिनेत्री पद्मा लक्ष्मी ने कहा है कि उनके जीवन पर दिवंगत पॉप स्टार प्रिंस का बहुत ‘गहरा प्रभाव’ था।

लक्ष्मी (45) ने यहां मंगलवार को वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ से कहा, “मेरी जिंदगी और मेरी किशोरावस्था पर उनका बहुत ज्यादा प्रभाव था। मैं प्रिंस के साथ बड़ी हुई हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे याद नहीं है कि मैं किसी अन्य परफॉर्मर के निधन पर इतना ज्यादा दुखी हुई हूं। माइकल जैक्सन या किसी अन्य के निधन पर भी इतना दुखी नहीं थी। हां, बोवी के निधन पर हुई थी, क्योंकि मैं इमान (डेविड बोवी की पत्नी) और डेविड को जानती हूं।”

लक्ष्मी दिवंगत प्रिंस (57) की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और प्रिंस भी लक्ष्मी की मेजबानी वाले रियलिटी शो ‘टॉप शेफ’ के मुरीद थे।

उन्होंने कहा, “वह ‘टॉप शेफ’ के प्रशंसक थे। वह बहुत दरियादिल थे। वह मजाकिया थे। वह जानते थे कि शो किस बारे में है।”

प्रिंस का 21 अप्रैल को निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493