मेरी जिंदगी पर स्टेलोन का गहरा असर : जॉन अब्राहम

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलिवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि उनकी जिंदगी पर हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन का गहरा प्रभाव है।

जॉन ने आईएएनएस से कहा, “असल में सिल्वेस्टर स्टेलोन ने मेरी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। एक प्रकार से वह मेरे लिए रोल मॉडल भी हैं..मैं मानता हूं कि मुझमें स्टेलोन का कुछ हिस्सा है।”

जॉन ने कहा कि स्टेलोन के कारण ही वह हिंदी फिल्म उद्योग में आए थे।

अभिनेता ने कहा, “काफी लोग जानते हैं कि मेरे फिल्मों में आने का कारण सिल्वेस्टर स्टेलोन हैं। मैंने मुक्केबाजी पर आधारित फिल्म ‘रॉकी 4’ देखी थी और मैं इस बात से बेहद प्रभावित हुआ था कि कोई व्यक्ति इतना शक्तिशाली दिख सकता है और दूसरे शक्तिशाली व्यक्ति से लड़ सकता है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मुझे भी शक्तिशाली होने की जरूरत है और मैंने वजन बढ़ाने के लिए केले खाने शुरू कर दिए। उस समय मैं कॉलेज में था।”

जॉन की आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ है, जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493