मेरी तुलना सनी लियोन से न करें : राखी सावंत

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंहफट अभिनेत्री राखी सावंत को बॉलीवुड की नई सनसनी सनी लियोन से अपनी तुलना फूटी आंख नहीं सुहाती। उनका कहना है कि उनकी तुलना सनी की बजाय जेनिफर लोपेज और मैडोना जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों से होनी चाहिए।

राखी यहां एक वीडियो एलबम की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि क्या आपका यह कमबैक गाना सनी लियोन को कांटे की टक्कर देगा?

जवाब में राखी ने कहा, “कृपा करके मेरी तुलना सनी लियोन से न करें, क्योंकि मैंने यह शोहरत डांस कर, प्रस्तुति देकर, रियलिटी शो कर और प्रशंसकों का दिल जीतकर पाई है। मैंने कभी कोई वयस्क फिल्म या इस तरह की कोई चीज नहीं की। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सब समझते हैं।”

राखी को मालूम है कि उनकी तुलना किससे होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं ग्लैमरस हूं और बहुत ऊपर हूं। मेरे ख्याल से आप मेरी तुलना जेनिफर लोपेज और मैडोना से कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493