मेलबर्न, 6 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक ने हमवतन निक कर्जियोस को आड़े हाथों लिया है। आस्ट्रेलिया डेविस कप मुकाबले में अमेरिका से 1-3 से हार गया था।
समाचर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कार्जियोस बीमार होने के कारण डेविस कप में में नहीं खेले थे। टॉमिक को मैच के दौरान कैमरा पर कर्जियोस की बीमारी को ‘बकवास’ कहते सुना गया था। मैच के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में वह अपनी इस बात पर कायम रहे।
टॉमिक ने कहा कि अगर कर्जियोस कैलिफॉर्निया में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने गए तो उनकी नजरों में उनका सम्मान थोड़ा कम हो जाएगा।
टॉमिक ने रविवार को कहा, “मैं अब यह देखना चाहता हूं कि वह इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलते हैं कि नहीं, क्योंकि पिछले साल भी यही हुआ था। कर्जियोस डेविस कप खेलने के लिए चेक गणराज्य नहीं आए थे और इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने पुहंच गए थे।”
उन्होंने कहा, “मैंने कर्जियोस से बात की थी अगर वह इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलते हैं तो मेरी नजरों में थोड़ा सम्मान खो बैठेंगे।”
टॉमिक से जब पूछा गया कि क्या कर्जियोस ने विशेष तौर पर उनसे फोन पर यह कहा है तो उन्होंने कहा कि कर्जियोस इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने वाले हैं।
उन्होंने कहा, “मैं आपको सच बताऊं तो उन्होंने मुझसे कहा था कि वह इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं।”
उन्होंने कहा, “मैंने और कर्जियोस ने फोन पर बातचीत का अच्छा अंत किया। मैंने उनसे जब पूछा कि क्या वो इंडियन वेल्स टूर्नामेंट खेलने वाले हैं? तो उन्होंने कहा कि मैं अभी बीमार हूं लेकिन मैं कल बेहतर हो जाऊंगा।”
टॉमिक ने कहा, “यह मेरे लिए काफी अजीब था। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं उनका यहां होना काफी महत्वपूर्ण था।”
dharmpath.com dharmpath