मेरी पत्नी बहुत समझदार : मृणाल जैन

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘उतरन’ व ‘हिटलर दीदी’ में काम कर चुके अभिनेता मृणाल जैन का कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी सफल है, क्योंकि उनकी पत्नी स्वीटी ‘समझदार’ और ‘प्यार करने’ वाली हैं। दोनों जुलाई 2013 में परिणय सूत्र में बंध गए थे।

मृणाल ने कहा, “मेरी पत्नी स्वीटी स्वभाव से बहुत समझदार और बहुत प्यार करने वाली हैं।”

मृणाल शुक्रवार को एक पारिवारिक समारोह के लिए पत्नी के साथ राजस्थान स्थित अपने पैतृक गांव पिंडवाडा पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “मैं अपने पैतृक स्थान पहुंच कर बहुत खुश हूं। गांव के लोग मुझे देखकर बहुत खुश हो जाते हैं.मेरी मां का जन्मदिन था और मैं उन्हें बताना चाहता था कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है।”

मृणाल को आगामी धारावाहिक ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में देखा जाएगा।

उन्होंने बताया, “निर्माता यश पटनायक एकमात्र ऐसे निर्माता हैं, जो दर्शकों की नब्ज जानते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके धारावाहिक का हिस्सा बना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493