मेरी पत्नी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है : इरफान खान

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उनकी पत्नी सुतापा सिकदर उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। सुतापा उनकी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का भी निर्माण कर चुकी हैं।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उनकी पत्नी सुतापा सिकदर उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। सुतापा उनकी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का भी निर्माण कर चुकी हैं।

इरफान ने कहा, “मेरी पत्नी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और हम सभी चीजों पर चर्चा करते हैं और उन्होंने सोचा कि ‘करीब करीब सिंगल’ जैसी फिल्म का निर्माण करना बहुत अच्छा होगा क्योंकि यह एक अनूठी प्रेम कहानी है।”

उन्होंने कहा, “हमने एक ही फिल्म स्कूल में पढ़ाई की और मेरी पत्नी मेरी तुलना में सभी चीजों को ज्यादा बेहतर समझती हैं। उनके पास बहुत सृजनात्मक ऊर्जा है, जो ‘करीब करीब सिंगल’ और इसकी कहानी में खूबसूरती से दिखाई दी है।”

तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म में पार्वती प्रमुख भूमिका में थी। यह 17 फरवरी को टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित होगी।

यह विपरीत व्यक्तित्व वाले दो लोगों की कहानी है, जो डेटिंग एप के माध्यम से मिलते हैं।

इरफान का मानना है कि प्यार कहीं भी मिल सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493