मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘पीकू’ जैसी : सबा

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की अभिनेत्री सबा कमर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी आगामी फिल्म इरफान खान के साथ है।

सबा का कहना है कि उनकी अगामी फिल्म अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की हिंदी फिल्म ‘पीकू’ की तरह है।

‘मंटो’ फिल्म में नूर के किरदार से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री की हिंदी फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी कर रहे हैं, जिन्होंने ‘प्यार के साइड इफेक्ट’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

वेबसाइट ‘डॉन डॉट कॉम’ को दिए अपने बयान में सबा ने कहा, “यह फिल्म पारिवारिक है और पती-पत्नी के बारे में है। लोगों को यह निश्चित तौर पर पसंद आएगी।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उनकी यह फिल्म दीपिका की ‘पीकू’ जैसी है।

अगस्त में शुरू होने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए सबा भारत आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493