मेरी बेटी, बहन मेरी जीवनरेखा हैं : डॉली सोही

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर टीवी शो ‘मेरी दुर्गा’ में अभिनेता पारस कलनावत की मां के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री डॉली सोही का कहना है कि वह अपनी बेटी और बहन के बेहद करीब हैं और उनके बिना अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।

डॉली ने अपने बयान में कहा, “मेरी बहन और बेटी मेरी जीवनरेखा है। मैं उनके बिना जीवन के बारे में सोच बी नहीं सकती। वे दोनों केवल ऐसी शख्स हैं जो ध्यान केंद्रित रखने और कड़ी मेहनत करते रहने के लिए मुझे बहुत सारी ऊर्जा और ताजगी देती हैं। उन्हें अपने जीवन में पाकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।”

डॉली इससे पहले ‘कलश’, ‘पेशवा बाजीराव’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘मेरी दुर्गा’ में विक्की आहूजा, सृष्टि जैन और सत्या तिवारी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493